नयी दिल्ली, 14 जून (ए)
अधिकारियों ने बताया कि इन झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों का पुनर्वास भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, अदालत ने अधिकारियों को रेस कोर्स इलाके में प्रधानमंत्री आवास के पास तीन झुग्गी बस्तियों को हटाने का निर्देश दिया था और कहा था कि लोगों की शिकायतों को सुनने के लिए पुनर्वास स्थलों पर शिविर लगाए जाएं।
उन्होंने बताया कि जिन तीन बस्तियों को दूसरी जगह बसाया जा रहा है, उनमें भाई राम कैंप, डीआईडी कैंप और मस्जिद कैंप शामिल हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, यह जमीन भूमि और विकास कार्यालय (एल एंड डीओ) की है और प्राधिकारियों की मदद से यह अभियान चलाया जा रहा है।
एक अधिकारी ने बताया, “अदालत के आदेश के बाद पुनर्वास अभियान चलाया जा रहा है। निवासियों को नरेला में घर दिए गए हैं।”
उन्होंने यह भी बताया कि निवासियों ने स्थानांतरण को लेकर कुछ चिंताएं जताई हैं, जिन पर ध्यान दिया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा और रक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं के लिए इस जमीन की जरूरत थी और अभियान को पूरा करने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।”