जयपुर: 29 जून (ए)
पुलिस के अनुसार, तीनों युवक मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे कि तभी वे सड़क पर टूटे पड़े एक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए।टोडाभीम के पुलिस उपाधीक्षक मुरारी लाल मीणा ने बताया, ‘‘करंट लगने से मोटरसाइकिल में भी आग लग गई और तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अखाड़ा गांव निवासी रामबाबू, विष्णु और चौबे जाटव के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।