सूरत: 19 अक्टूबर (ए) मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के मामले में नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर दो संदिग्ध गुजरात के सूरत स्टेशन पर पुणे-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के लिए जल्दी-जल्दी जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह फुटेज अभिनेता पर हुए हमले के कुछ घंटों बाद की है। इनमें से दो ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी, जबकि तीसरा नीली टी-शर्ट में था और उसके पास एक बैग था। स्टेशन के बाहर तीनों तेजी से चलते नजर आए। प्लेटफॉर्म पर वे यात्रियों की भीड़ के बीच से भागते हुए ट्रेन की ओर बढ़े। दो आरोपी आगे दौड़ रहे थे, जबकि तीसरा उनके पीछे था। पुलिस से मिली सूचना के बाद रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस की टीम बनाई गई थी। अलग-अलग रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को सूरत स्टेशन से आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिली।
अधिकारी के अनुसार, संदिग्ध मुंबई से लगभग 275 किमी दूर सूरत तक टैक्सी से गए और फिर रविवार देर रात करीब 1:30 बजे जयपुर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए।
