सुल्तानपुर, तीन अक्टूबर (ए)।उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र के प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर स्थित लोहरामऊ ओवरब्रिज पर एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार ट्रक के नीचे फंस गया और करीब 500 मीटर तक घसीटता चला गया। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मृतक का शरीर क्षत-विक्षत हो गया। इस घटना को देखकर वहां मौजूद लोग दहशत में आ गये।
कोतवाली देहात के थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान छतौना गांव निवासी नन्हे खान (45) के रूप में हुई है। वह पेशे से गाड़ियों का डेंटिंग का काम करता था। पुलिस ने शव के अवशेष एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नन्हे खान सोमवार रात दुकान बंद करने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। लोहरामऊ ओवरब्रिज पर चढ़ते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद नन्हे खान और उनकी मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे फंस गई। खान अपनी मोटरसाइकिल के साथ करीब 500 मीटर तक घसीटते चले गए। इस दौरान उनका शरीर क्षत-विक्षत हो गया और उसके अवशेष सड़क पर बिखर गए। सिर, हाथ, सीने और पेट पर गंभीर चोट के कारण शव की पहचान करने में पुलिस को समय लगा। बाद में वाहन के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर बिखरे शव के अवशेषों को एकत्र किया। शव की स्थिति बेहद खराब होने के कारण शुरुआती तौर पर मृतक की पहचान करना मुश्किल रहा। बाद में ट्रक के नंबर और अन्य जानकारी के आधार पर मृतक की पहचान छतौना गांव निवासी नन्हे खान के रूप में की गई।
कोतवाली देहात थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक नन्हे खान की उम्र करीब 45 वर्ष थी और वह डेंटिंग का काम करते थे। पुलिस ने शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
