काहिरा: एक अगस्त (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर और अधिक सैन्य हमले करने की चेतावनी दी है,वहीं अमेरिका रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खुलवाने के लिए दबाव बना रहा है।
मैरीलैंड स्थित कैंप डेविड के राष्ट्रपति आवास पर शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, ‘‘हम सिर्फ जीतना चाहते हैं’’ और संकेत दिया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई अभी कुछ समय तक जारी रह सकती है।