अमेठी (उप्र): 16 नवंबर (ए)
सूत्रों के मुताबिक गौरीगंज निवासी संदीप कुमार शुक्ला (39) अपनी मोटरसाइकिल से सुलतानपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में जामों भादर चौराहे पर उसकी मोटरसाइकिल सामने से आ रहे नरेंद्र चौहान (25) की मोटरसाइकिल से टकरा गयी। इस घटना में संदीप और नरेंद्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई।