बिजनौर: चार सितंबर (ए) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शुक्रवार सुबह एक कार की मोटरसाइकिल से टक्कर होने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नजीबाबाद के थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान शमुन (40) और जाकिर (45) के रूप में हुई है।
