वाशिंगटन: 21 नवंबर (ए) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने मनीला दौरे के दौरान थाईलैंड और फिलीपीन के साथ दो व्यापार समझौते किए हैं। उन्होंने कहा कि करीब 10 अन्य समझौते भी जल्द होने की उम्मीद है।
ट्रंप ने यहां व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”चार दिन में मैंने दुनिया के 20 से अधिक नेताओं से मुलाकात की, दो नए व्यापार समझौते किए और करीब 10 अन्य समझौते भी बहुत जल्द होने वाले हैं।”
ट्रंप ने भारत की ब्याज दरों और उसकी ऊंची आर्थिक वृद्धि का भी जिक्र किया।
उन्होंने कहा, ”भारत को देखिए, वहां ब्याज दरें कम हैं और आर्थिक वृद्धि दर सात प्रतिशत है।” उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका में ब्याज दरें कम हों तो वह 14 से 15 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर हासिल कर सकता है।
ट्रंप ने अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के समूह ‘क्वाड’ के नेताओं के साथ अपनी बैठक का भी उल्लेख किया।
उन्होंने कहा, ”हमने आर्थिक सुरक्षा के मुद्दों पर सहयोग के लिए पहली बार ‘क्वाड ब्यूरो लीडर्स फोरम’ की घोषणा की, ‘क्वाड एसआई एक्सेलेरेटर’ की शुरुआत की और समुद्री सुरक्षा एवं निगरानी अभियानों पर नए सहयोग पर सहमति जताई।’
