सीतापुर (उप्र) 15 फरवरी (ए)
पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात हुई।
खैराबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनिल सिंह ने बताया कि दो लोग सड़क किनारे गन्ने से लदी अपनी ट्रॉली की मरम्मत कर रहे थे: तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
सिंह ने बताया कि इससे दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सर्वेश कुमार (35) और चंदन सिंह (38) के रूप में हुई है।
सिंह ने बताया कि परिवारों को रात में सूचित कर दिया गया था और शवों को आज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एसएचओ ने बताया कि वाहन लेकर चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से वाहन और चालक की पहचान जल्द ही कर ली जाएगी।