नयी दिल्ली: 28 अगस्त (ए) यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) की उत्तर कुंजी शुक्रवार को जारी की गई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यह जानकारी दी।
एजेंसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यूजीसी-नेट 2026 की अंतिम उत्तर कुंजियां 84 विषयों के लिए आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई हैं।’ अभ्यर्थी अपने विषय की अंतिम उत्तर कुंजी वेबसाइट पर देख सकते हैं। एनटीए द्वारा अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम उत्तर कुंजी ध्यानपूर्वक जांच लें और अपने उत्तरों का मिलान करें। यूजीसी नेट 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी कुल 84 विषयों के लिए जारी की गई है। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अब लाखों अभ्यर्थियों का रिजल्ट का इंतजार भी जल्द खत्म हो सकता है। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ही परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ गई है।
