रूसी हमलों से बचाव के लिए यूक्रेन ने अमेरिका से मांगी है और पैट्रियट मिसाइल

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

कीव: 28 मई (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह उनके देश को रूस के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों का मुकाबला करने में सक्षम पैट्रियट वायु रक्षा मिसाइल मुहैया कराने का अमेरिका से लगातार आग्रह कर रहे हैं।

जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को अमेरिका निर्मित गोला-बारूद की अधिक आपूर्ति के लिए पत्र भेजा था, जिसका उन्हें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। उन्होंने आगाह किया कि ईरान युद्ध के कारण अमेरिकी युद्धक सामग्री कम होने से यूक्रेन को आपूर्ति खतरनाक रूप से कम हो रही है।