केंद्रीय मंत्री मुरुगन ने इस्तीफा दिया

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 13 अक्टूबर (ए) केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह तमिलनाडु लौटकर राज्य में भाजपा को मजबूत करना चाहते हैं।

सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुरुगन ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा कि उनके नेतृत्व में ‘भारत माता’ और तमिलनाडु की सेवा करना उनके जीवन का ‘सबसे बड़ा सम्मान’ रहा है। मुरुगन ने एक्स पोस्ट में बताया कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. दिहाड़ी मजदूरों के बेटे के तौर पर शुरुआत करके माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सेवा करने का अवसर मिलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है. अब, मैं ज़मीनी स्तर पर वापस लौटना चाहता हूं, अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा होना चाहता हूं और 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु में भाजपा को मज़बूत करने के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित करना चाहता हूं. राष्ट्र सर्वोपरि. पार्टी उसके बाद. स्वयं सबसे अंत में.एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर तेज हो गया है.