वाशिंगटन: पांच जून (एपी) अमेरिका में मई महीने में रोजगार बाजार ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया और नियोक्ताओं ने 1,72,000 नई नौकरियां जोड़ीं, जिससे यह संकेत मिला कि बढ़ती लागत और ईरान युद्ध से जुड़े आर्थिक दबाव के बावजूद श्रम बाजार में मजबूती बनी हुई है।
