दक्षिणी ईरान में अमेरिका का हवाई हमला, बारूद बिछा रही नौकाएं और मिसाइल लॉन्च साइट को बनाया निशाना

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

तेहरान,26 मई (ए)।दक्षिणी ईरान और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिका ने सेल्फ डिफेंस स्ट्राइक करते हुए ईरानी मिसाइल लॉन्च साइटों और बारूद बिछाने की कोशिश कर रही नौकाओं को निशाना बनाया है। अमेरिकी सेना ने कहा कि यह कार्रवाई अपने सैनिकों और युद्धपोतों की सुरक्षा के लिए की गई। खास बात यह है कि यह हमला ऐसे समय हुआ है जब दोनों देशों के बीच युद्धविराम और परमाणु समझौते को लेकर बातचीत जारी है। इस घटनाक्रम ने पश्चिम एशिया में फिर से तनाव बढ़ा दिया है।