इस्लामाबाद: 18 जून (ए)
शरीफ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह समझौता ‘‘तत्काल प्रभाव से लागू होगा और पहले कदम के तौर पर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत फिर से खोलेगा जबकि अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी तत्काल प्रभाव से हटाएगा।’’
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और सह-मध्यस्थ कतर शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में इस समझौते के औपचारिक हस्ताक्षर समारोह की मेजबानी करेंगे।
उनकी यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वर्साय में समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने की जानकारी दिए जाने के कुछ ही समय बाद आई।