वाशिंगटन: 13 अगस्त (ए) अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के डेमोक्रेटिक सदस्य ‘पब्लिक चार्ज’ नियम को लागू करने के लिए संघीय कोष के इस्तेमाल को रोकने के लिए सीनेट और प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश करेंगे।
‘पब्लिक चार्ज नियम’ अमेरिका की एक आव्रजन नीति है। इसके तहत अगर किसी आवेदक के बारे में यह तय हो जाता है कि वह आर्थिक मदद के लिए मुख्य रूप से सरकार पर निर्भर है, तो उसे वीज़ा, ग्रीन कार्ड या अमेरिका में प्रवेश देने से मना किया जा सकता है।
