अमेरिकी पुलिस: व्हाइट हाउस के पास पांच लोगों को गोली मारी गई, हमलावर अभी फरार

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

वाशिंगटन,12 नवंबर (ए))।अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में एक बार फिर गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया है। व्हाइट हाउस से करीब 1.6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लोगान सर्कल इलाके में हुई इस फायरिंग में 5 लोगों को गोली लगी है। फिलहाल घायलों की स्थिति के बारे में आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। –+++जारी –+