अमेरिका: ओरेगन के ग्रामीण इलाके में पांच लोगों के शव मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

ओरेगन (अमेरिका): 24 अगस्त (एपी) ओरेगन राज्य में पोर्टलैंड के बाहर एक ग्रामीण इलाके में पुलिस ने पांच लोगों के शव बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच हत्या के पहलू से की जा रही है।

वाशिंगटन काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, शनिवार तड़के पुलिस को पोर्टलैंड से करीब 48 किलोमीटर पश्चिम में स्थित फॉरेस्ट ग्रोव में एक जगह पर वाहन में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे राहतकर्मियों को पांच लोगों के शव मिले। साथ में कई पालतू जानवर भी मृत पाए गए।