चेन्नई: 10 मई (ए)
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने यहां नेहरू स्टेडियम में आयोजित रंगारंग समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
टीवीके कार्यकर्ताओं की सीटियों की लगातार गूंजती आवाजों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की मौजूदगी के बीच विजय ने ईश्वर के नाम पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मंत्रियों ने भी ईश्वर के नाम पर शपथ ली, जबकि पूर्ववर्ती द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार में अधिकतर मंत्रियों ने ऐसा नहीं किया था।
विजय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में टीवीके नेता आधव अर्जुन, एन आनंद और के ए सेंगोट्टैयन सहित अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली.
इसके साथ ही राज्य में लगभग छह दशकों से जारी दो प्रमुख दलों डीएमके और एआईएडीएमके के बारी-बारी से सत्ता में आने का दौर समाप्त हो गया.