Site icon Asian News Service

उत्तर प्रदेश का वांछित अपराधी थाईलैंड में गिरफ्तार : पुलिस सूत्र

Spread the love

नोएडा (उप्र): 24 अप्रैल (ए) नोएडा पुलिस द्वारा कई मामलों में वांछित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भगोड़े कुख्यात अपराधी रवि नागर उर्फ रवि काणा को थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि थाईलैंड के अधिकारियों ने नागर के साथ उसकी प्रेमिका काजल झा को भी हिरासत में ले लिया है।सूत्रों ने बताया कि थाईलैंड के अधिकारियों ने नागर के साथ उसकी प्रेमिका काजल झा को भी हिरासत में ले लिया है। नागर और झा को थाईलैंड में पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ‘ बताया, ‘‘गौतमबुद्ध नगर पुलिस इंटरपोल और थाईलैंड के अधिकारियों के संपर्क में है। इस साल जनवरी में नागर के देश से भागने के संदेह में उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर और रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था।’’ अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को यहां उनके खिलाफ चल रहे मामलों की सुनवाई के लिए उचित कानूनी कार्यवाही के बाद नोएडा वापस लाया जाएगा।

Exit mobile version