दुबई: आठ मई (एपी) अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने शुक्रवार को कहा कि उसके बलों ने दो और ईरानी टैंकरों को निष्क्रिय कर दिया है, जो अमेरिकी नाकाबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।
इसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिकी नौसेना के एक लड़ाकू विमान ने ओमान की खाड़ी में ईरानी बंदरगाह क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे जहाजों की चिमनियों पर बमबारी की।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने तेहरान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग पर कंट्रोल बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। ईरान का नियंत्रण गैरकानूनी और अस्वीकार्य है। इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात में शुक्रवार को एक बार फिर हवाई हमलों के सायरन बजने लगे। यूएई ने बताया कि उसने ईरान की ओर से किए गए एक और मिसाइल और ड्रोन हमले का नाकाम कर दिया। यह हमला ऐसे समय पर हुआ जब अमेरिका ने दावा किया कि होर्मुज में उसकी और ईरानी बलों के बीच गोलीबारी हुई। इससे एक माह पुराने संघर्षविराम पर फिर से संकट गहरा गया।