Site icon Asian News Service

सज धज कर जब बारात हुई तैयार,जाना था ससुराल पर दूल्‍हा पहुंच गया थाने

Spread the love


गोरखपुर, 06 मार्च (ए)। उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक लड़के के निकाह की तैयारी चल रही थी। बारात, दुल्हन के घर जाने को तैयार थी। इस बीच बगल के गांव की लड़की ने डॉयल-112 नंबर पर फोन कर पुलिस से शिकायत की कि लड़का उससे निकाह कर चुका है। आज वह दूसरा निकाह करने जा रहा है। पुलिस, मौके पर पहुंच कर लड़के को थाने उठा लाई।
मिली जानकारी के अनुसार हरपुर बुदहट क्षेत्र के एक गांव से शनिवार को संतकबीरनगर जिले में बारात जा रही थी। दूल्हा और बाराती जाने के लिए तैयार थे। तभी पीआरवी, दूल्हे के घर पहुंची। पुलिस ने फोन करने वाली लड़की का हवाला देते हुए दूसरेे निकाह की शिकायत की जानकारी दी और दूल्‍हे काे थाने उठा लाई। लड़केे के थाने पर पहुंचने पर बारात के लोग भी थाने पर पहुंच गए। पुलिस ने शिकायत करने वाली लड़की को भी बुलवाया। हालांकि आमने-सामने की बात में लड़की से निकाह की बात गलत निकली। लड़की ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर लड़के ने उससे सम्‍बन्‍ध रखा और उसे अश्‍लील मैसेज भेजता था। 

उधर, बारात नहीं पहुंचने पर लड़की के घर वाले परेशान हो उठे। पुलिस, लड़की की शिकायत पर लड़केे को थाने पर रोककर मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version