बेंगलुरु: 25 मई (ए)) बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में 36 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि अस्पताल के एक पुरुष कर्मचारी ने शौचालय में उसकी चोरी-छिपे तस्वीर लेने या वीडियो बनाने की कोशिश की जिसके बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह कथित घटना 21 मई को सरजापुर रोड स्थित अस्पताल में हुई।