भुवनेश्वर: 13 मई (ए)
इन्फो वैली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़िता के कुछ निजी पलों की तस्वीरें या वीडियो रिकॉर्ड किए। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता लगभग 20 दिन पहले अपने पुरुष मित्र के बुलाने पर उसके कमरे पर गई थी।
अधिकारी ने बताया कि कमरे में पुरुष मित्र और उसके तीन दोस्तों ने पीड़िता के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और घटना को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।
उन्होंने बताया कि पीड़िता ने मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद हमने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।’’