सना: नौ अगस्त (एपी) यमन के हूती विद्रोहियों ने रविवार को दक्षिण-पश्चिमी सऊदी अरब में एक तेल प्रतिष्ठान को निशाना बनाकर हमला किया।
हूती के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने कहा कि ड्रोन के जरिए जाजान शहर में स्थित अरामको की एक रिफाइनरी को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि यह हमला सऊदी ड्रोन द्वारा यमन के हज्जा और सादा प्रांतों के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन के जवाब में किया गया।
सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि जजान अरामको रिफाइनरी के एक हिस्से में रविवार सुबह आग लग गई थी, जिसे फायरफाइटिंग टीमों ने समय रहते बुझा दिया।मंत्रालय ने कहा, सऊदी अरामको की औद्योगिक सुरक्षा अग्निशमन टीमों ने रविवार को जजान में सऊदी अरामको रिफाइनरी से संबंधित एक सुविधा में लगी आग को बिना किसी के घायल हुए बुझा दिया। हालांकि, मंत्रालय ने आग लगने की वजह नहीं बताई, लेकिन यह स्पष्ट किया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
