Site icon Asian News Service

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जालंधर से फिर शुरू हुई

Spread the love

जालंधर, 15 जनवरी (ए) कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के कारण 24 घंटे तक निलंबित रहने के बाद रविवार को यहां खालसा कॉलेज मैदान से फिर शुरू हुई राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।.

चौधरी का रविवार को जालंधर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव धालीवाल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। दो बार सांसद रहे 76 वर्षीय चौधरी का शनिवार को पंजाब के फिल्लौर में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। .

Exit mobile version