Site icon Asian News Service

कॉलेज जा रही छात्रा का अपहरण कर चलती ऑटो में दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Spread the love

एटा, 24 दिसम्बर एएनएस। यूपी के एटा जिले में घर से कॉलेज पढ़ने जा रही छात्रा का आरोपियों ने अपहरण कर लिया और एक आरोपी ने चलती ऑटो में छात्रा के साथ दुष्कर्म कर डाला। लबे रोड हुए रेप के मामले की जानकारी होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लियाऔर जेल भेज दिया। घटना उत्तर प्रदेश के एटा जिले की है।
थाना बागवाला के एक गांव निवासी पीड़िता बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है और परसौन स्थित कॉलेज में पढ़ने जाती है। बुधवार को छात्रा पढ़ने जा रही थी। घर से ऑटो से निकली थी। कॉलेज से कुछ दूर पहले ही उतर गई। पैदल-पैदल जा रही थी। आरोप है कि एक ऑटो आया। दो आरोपियों ने आॉटो से उतर छात्रा को जबरन उसमें बैठा लिया और एक आरोपी ने छात्रा के साथ चलते ऑटो में रेप किया। साथी ऑटो चला रहा था।
पीड़िता के साथ हुई घटना की जानकारी स्कूल स्टाफ को लगी। वह मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। दुष्कर्म की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष रामकेश राजपूत तत्काल मौके पर पहुंच गए और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी राजा निवासी हरनावली बागवाला ने दुष्कर्म किया और साथी दिनेश निवासी हरनावली बागवाला ऑटो चला रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। कानूनी कार्रवाई करने के बाद जेल भेज दिया है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस ने ऑटो भी बरामद कर लिया है। सीओ सिटी राजकुमार सिंह ने बताया कि
मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version