Site icon Asian News Service

चतरा में नक्सलियों के हमले में महिला घायल

Spread the love

चतरा, 18 अक्टूबर (एएनएस )। झारखंड के चतरा में पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के ललकी माटी गांव में भाकपा (माओवादी) के नक्सलियों ने एक महिला को रविवार को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।

चतरा में सिमरिया के अनुमंडल पुलिस अधिकारी वचन देव कुजूर ने बताया कि घायल महिला नागेश्वरी देवी (40) को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

कुजूर ने बताया कि घटना रात्रि लगभग सात बजे हुई। पुलिस ने घटनास्थल से एक हस्तलिखित पर्चा बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि इस पर्चे में माओवादियों ने घटना की जिम्मेदारी ली है और दावा किया है कि उन्होंने ‘जन अदालत’ लगाकर महिला को मुखबिर घोषित किया और उसे गोली मार कर मौत की सजा दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर नक्सलियों की धर पकड़ के लिए अभियान चला रही है। घटना के बाद पत्थलगड्डा में दहशत का माहौल है।

Exit mobile version