Site icon Asian News Service

चार हत्याभियुक्त गिरफ़्तार

Spread the love

गाजीपुर,27 दिसम्बर एएनएस । नन्दगंज थाना क्षेत्र के सिसौड़ा में नदी के किनारे गत दिनों, मिले शव से सम्बन्धित चार अभियुक्तों को नन्दगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया है कि उस शव के सम्बंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 316/2020 धारा 302,201,34 भादवि पंजीकृत किया गया था और उसके सम्बंध में अभियुक्तगण प्रकाश में आये थे। प्रकाश में आये अभियुक्तों की जानकारी के लिए थानाध्यक्ष नन्दगंज मय हमराहियान क्षेत्र के सहेड़ी रेलवे क्रासिंग के पास मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम सिसौड़ा में नदी के किनारे मिली लाश से सम्बन्धित अभियुक्तगण बाहर भागने की फिराक में धरवां चट्टी पर मौजूद हैं। तहकीकात में लगी पुलिस टीम मुखबीर की सूचना पर धरवां चट्टी पर पहुँचकर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अनिल यादव पुत्र सुभाष यादव व प्रिन्स यादव पुत्र जवाहर यादव तथा मुलायम सिंह यादव पुत्र घूरा सिंह यादव
निवासीगण सौरम थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर,
और उदल कुमार पुत्र राजकुमार निवासी कटघरा थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर रहे।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नन्दगंज राकेश कुमार सिंह,उपनिरीक्षक केशव राम यादव,कान्स्टेबल अजय गुप्ता,अर्जुन कुमार व विनय कुमार थाना नन्दगंज गाजीपुर शामिल रहे।

Exit mobile version