Site icon Asian News Service

दिल्ली के मयूर विहार में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

Spread the love

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (ए) दिल्ली के मयूर विहार इलाके में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।.

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी और बताया कि आरोपी को उत्तर प्रदेश के खोड़ा से पकड़ा गया है।.पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मयूर विहार पुलिस थाने को बुधवार को एलबीएस अस्पताल से नाबालिग के साथ दुष्कर्म के संबंध में सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता ने अस्पताल में कहा कि उनके ही गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) तथा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी इब्रान (19) को उत्तर प्रदेश के खोड़ा से पकड़ा गया है, उसकी कपड़े सिलने की दुकान है और मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version