Site icon Asian News Service

दिल्ली में बब्बर खालसा के दो सदस्य गिरफ्तार

Spread the love

नयी दिल्ली, सात सितंबर (ए) उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में हल्की गोलीबारी के बाद प्रतिबंधित आतंकवादी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि संदिग्धों की पहचान लुधियाना निवासी भूपेन्दर उर्फ दिलावर सिंह और कुलवंत सिंह के रूप में हुई है। वे पंजाब में कुछ मामलों में भी वांछित थे।

उन्होंने कहा दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने दोनों को शनिवार रात पकड़ा था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) ने कहा कि उनके पास से छह पिस्तौल और 40 कारतूस बरामद हुए हैं।

Exit mobile version