Site icon Asian News Service

दिल्ली में वेतन न मिलने के विरोध में हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

Spread the love

नई दिल्ली,23 अक्टूबर एएनएस। दिल्ली एनडीएमसी मेडिकल कॉलेज और हिंदू राव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन वेतन न मिलने के कारण आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले गए हैं।

गौरतलब है कि वेतन न मिलने के विरोध में उत्तरी निगम के सभी अस्पतालों और डिस्पेंसरी में रविवार से होने वाली हड़ताल को नगर निगम चिकित्सक संघ ने एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया था। संघ के पदाधिकारियों ने कहा था कि निगम की ओर से उन्हें जल्द वेतन मिलने का आश्वासन दिया गया है। इस समयावधि में डॉक्टरों का बकाया वेतन नहीं मिला तो संघ इस फैसला पर पुनर्विचार करेगा।
नगर निगम चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर आरआर गौतम ने बताया था कि संघ के हड़ताल के निर्णय के बाद उत्तरी निगम के महापौर और अन्य पदाधिकारियों ने अस्पतालों के डॉक्टरों के साथ वार्ता की है, जिसमें उन्होंने वेतन की समस्या को जल्द से जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया था। निगम के इस आश्वासन और मरीजों को होने वाली परेशानी को देखते हुए रविवार को होने वाली हड़ताल एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था।

Exit mobile version