सहारनपुर (उप्र): 13 अगस्त (ए) सहारनपुर जिले के चिलकाना थाना क्षेत्र के एक मकान में कक्षा 11 की एक छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि उसकी सहेली का फांसी का फंदा खुलने से जान बच गई और वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
क्षेत्राधिकारी (सदर) विकास प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद प्रतीत होता है, लेकिन सभी दृष्टिकोण से इस मामले की जांच कर रही है।
