नयी दिल्ली-गाजियाबाद मार्ग पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, 50 से अधिक यात्री ट्रेनें प्रभावित

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 21 जुलाई (ए) नयी दिल्ली-गाजियाबाद वाले रेल खंड पर मंगलवार सुबह एक मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके कारण 50 से अधिक यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया या फिर उनके मार्ग को परिवर्तित करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा, “मंडल रेल प्रबंधक ने दिल्ली मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दुर्घटनास्थल का दौरा किया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुल 53 ट्रेनों को रद्द किया गया है या उनके मार्ग में परिवर्तन किया गया है।’’

अधिकारियों ने बताया कि पटरी को साफ करने के लिए बहाली का काम चल रहा है।

इस संबंध में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है