Site icon Asian News Service

नोएडा में दो व्यक्तियों के बीच आपसी विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में महिला घायल

Spread the love

नोएडा (उप्र), 12 मई (ए) जारचा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दो लोगों के बीच आपसी विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।.

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जारचा थाना क्षेत्र के कलोदा गांव में आकिल और फिरोज के बीच दुकान खोलने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान आकुल ने फिरोज के ऊपर गोली चला दी। लेकिन गोली फिरोज को न लगकर अंजुम नामक महिला को लग गई।.

Exit mobile version