Site icon Asian News Service

पुलिस बस की चपेट में आकर दोपहिया वाहन पर सवार छात्रा की मौत, दो घायल

Spread the love

देवघर: नौ फरवरी (ए) झारखंड के देवघर जिले में शुक्रवार को पुलिस विभाग की बस की चपेट में आकर दोपहिया वाहन पर सवार नौवीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई जबकि इस पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब आठ बजे टाउन थाना क्षेत्र में डीएवी स्कूल के पास हुआ। कैस्टेयर टाउन में स्थित यह स्कूल झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 250 किलोमीटर दूर है।देवघर के उपायुक्त (डीसी) विशाल सागर ने कहा कि जब एक व्यक्ति अपने दोपहिया वाहन पर तीन विद्यार्थियों को स्कूल ले जा रहा था तभी यह दुर्घटना हुई।

उपायुक्त (डीसी) विशाल सागर ने कहा, ‘‘ दोपहिया वाहन को पीछे से एक बस ने टक्कर मार दी। बस जेएपी (झारखंड सशस्त्र पुलिस) की बतायी गयी है। दुर्भाग्यवश, इस दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि घायल हुए दो अन्य छात्रों का यहां इलाज चल रहा है।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ बस के चालक को हिरासत में ले लिया गया है। जांच के अन्य तथ्य जुटाए जा रहे हैं। हम इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे।इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और बस में तोड़फोड़ की। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने कथित तौर पर हल्का लाठीचार्ज भी किया।

Exit mobile version