Site icon Asian News Service

भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

Spread the love

मानपुर (छत्तीसगढ़), 21 अक्टूबर (ए) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के एक अंदरूनी गांव में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.

जिले की पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने बताया कि जिले के औंधी पुलिस थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सरखेड़ा गांव में आज शाम अज्ञात हमलावरों ने बिरजू तारम की गोली मारकर हत्या कर दी।.

Exit mobile version