Site icon Asian News Service

भाजपा के लिए जहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ है वहीं कोविड है: राहुल गांधी

Spread the love

फरीदाबाद (हरियाणा), 23 दिसंबर (ए) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वे भारत के अन्य भागों में जितनी चाहें उतनी जनसभाएं कर सकते हैं, लेकिन जहां से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ गुजर रही है सिर्फ वहां कोविड है।.

गांधी ने कल भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा को रोकने के लिए ‘‘बहाने’’ ढूंढ रही है। यात्रा इस समय हरियाणा में है और शनिवार को यह राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करेगी।.

Exit mobile version