Site icon Asian News Service

भाजपा सरकार में आटा से डाटा तक महंगा:प्रियंका

Spread the love

मुरादाबाद,02 दिसम्बर (ए)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को मुरादाबाद में आयोजित प्रतिज्ञा रैली में बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों ने कारोबार खत्म कर दिया। आटा से लेकर मोबाइल का डाटा तक सब महंगा है। पेट्रोल-डीजल की महंगाई से लोग परेशान हैं। उन्होंने सपा-बसपा को भी नहीं बख्शा। धर्म-जाति की राजनीति को लेकर जमकर हमले किए। साथ ही अवाम को झकझोरते हुए कहा कि अपनी ताकत पहचानें और नेताओं से जवाब मांगें।

बुद्धि विहार में आयोजित प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ हजार करोड़ के विमान में चलते हैं। चार हजार करोड़ गन्ना किसानों का भुगतान नहीं करते। नोटबंदी और जीएसटी से देश बर्बाद हो गया। कालाधन वापस नहीं आया। निर्यातकों को ड्रा बैक नहीं मिलता। कारोबार मंदा हो गया। बिजली महंगी, कच्चा माल महंगा, डीजल-पेट्रोल महंगा, जीवन बीमा तक महंगा हो गया। चीन ने अपना इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर किया यहां साधन होते हुए भी भाजपा सरकार ने ध्यान नहीं दिया। प्रियंका गांधी ने कहा आटा से लेकर मोबाइल का डाटा तक महंगा है। जीना मुश्किल हो गया। महंगाई से घर का बजट चौपट, खेती किसानी चौपट है। प्रियंका गांधी ने कहा उत्तर प्रदेश में जाति और संप्रदाय पर आधारित राजनीति हो रही है

Exit mobile version