Site icon Asian News Service

मुंगेर गोली कांड पर तेजस्वी ने उठाये सवाल, कहा- पुलिस को ऐसा करने की अनुमति किसने दी?

Spread the love


पटना, 28 अक्टूबर एएनएस। बिहार में पहले चरण के लिए आज जारी मतदान के बीच राजधानी पटना में महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने मुंगेर में पुलिस लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया और प्रशासन पर जोरदार हमला किया। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जो राज्य के गृह मंत्री भी हैं वो क्या कर रहे थे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने इस मामले में ट्वीट के अलावा क्या किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणदीप सिंह सुरजेवाला, शक्ति सिंह गोहिल और वाम दलों के नेता मौजूदगी में
तेजस्वी ने कहा कि वे इस मामले में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से पूछना चाहते हैं कि मुंगेर पुलिस को जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी? उन्होंने कहा कि मुंगेर में नौजवानों को पुलिस ने घेर-घेरकर पीटा, बेकसूरों पर लाठियां बरसाई गईं। बिहार सरकार को बताना चाहिए कि पुलिस को क्रूरतापूर्वक लाठियां चलाने की अनुमति किसने दी। तेजस्वी ने इस घटना की किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की है।
राजद नेता ने मुंगेर की एसपी लिपि सिंह को तत्काल हटाने की मांग की है। उन्होंन कहा कि लिपि सिंह एक जदयू नेता की बेटी हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाना चाहिए।

Exit mobile version