Site icon Asian News Service

मुंबई के लिए मंगलवार पिछले 14 साल में अप्रैल का सबसे गर्म दिन रहा, पारा 39.7 डिग्री सेल्सियस पर

Spread the love

मुंबई: 17 अप्रैल (ए) मुंबई में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस महानगर के लिए वर्ष 2009 के बाद से अप्रैल महीने का सर्वाधिक गर्म दिन है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि 16 अप्रैल को सांताक्रूज स्थित वेधशाला (मुंबई के उपनगरों का प्रतिनिधि) ने अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। कोलाबा वेधशाला (दक्षिण मुंबई का प्रतिनिधि) में पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया

Exit mobile version