Site icon Asian News Service

यूपी में अराजकता व जंगल राज भाजपा की देन : अखिलेश

Spread the love


लखनऊ , एक नवंबर (ए)।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। जनता भय और दहशत में जीने को मजबूर है। कारोबारी डरे हुए हैं। महिलाओं के साथ बलात्कार और उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में जंगलराज ला दिया है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को पूरी तरह अराजकता की आग में झोंक दिया है।
अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि अयोध्या में पंजाब नेशनल बैंक की महिला अधिकारी की आत्महत्या मामले में मिले सुसाइड नोट में जिस प्रकार पुलिस के लोगों पर सीधा आरोप है वो उत्तर प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था का कड़वा सच है। इसमें सीधे एक उच्च पुलिस अधिकारी का नाम आना बेहद गम्भीर मुद्दा है। ऐसी घटनाओं की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए। भाजपा नेताओं की अपराधिक घटनाओं में संलिप्तता जग जाहिर हो चुकी ।

Exit mobile version