Site icon Asian News Service

योगी सरकार में मंत्री चेतन चौहान की तबीयत बिगड़ी

Spread the love

लखनऊ-गुरुग्राम, 15 अगस्त एएनएस।कोरोना वायरस की चपेट में आये उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत अचानक बिगड़ गई है। कोविड-19 की वजह से किडनी इंफेक्शन बढ़ गया है। पिछले महीने भर से पीजीआई में भर्ती कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को अचानक मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के करीबी सूत्रो ने बताया कि कैबिनेट मंत्री की हालत शुक्रवार शाम को अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया है। किडनी इन्फेक्शन होने की बात भी सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले महीने चेतन चौहान की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। किडनी में संक्रमण के चलते आज अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। डॉक्टर्स उनकी हालात नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, उनकी बीमारी के संबंध में अभी तक मेदांता अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

Exit mobile version