राहुल के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस का रोजगार मेला, 7000 युवाओं को मिले ‘जॉब लेटर’

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 19 जून (ए)) भारतीय युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर रोजगार मेले का आयोजन किया, जिसमें लगभग 7000 युवाओं को ‘जॉब लेटर’ (नौकरी की पेशकश का पत्र) मिले।

युवा कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राजधानी के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित इस रोजगार मेले में टाटा अलायन्स, फ्लिपकार्ट, जेप्टो, वोल्टास, टेक महिंद्रा, पेटीएम, आदित्य बिरला, हिताची, अर्बन क्लैप जैसी 150 कंपनिया शामिल हुई।