Site icon Asian News Service

लखनऊ के एक होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट,चार लड़कियों के साथ मैनेजर गिरफ्तार

Spread the love


लखनऊ, 21दिसम्बर एएनएस। यूपी की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड स्थित एक होटल में पुलिस ने छापा मार कर सेक्स रैकेट चलाने वाले मैनेजर विवेक पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वहां मौजूद चार लड़कियों को भी हिरासत में ले लिया गया। मुख्य संचालिका मौके से भाग निकली जिसकी तलाश की जा रही है।
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि इस होटल में लम्बे समय से यह सब हो रहा था। मुखबिर की सूचना पर रविवार रात को छापा मारा गया तो चार लड़कियां ग्राहकों के इंतजार में मिली। इन लड़कियों ने ही बताया कि होटल मैनेजर विवेक पाण्डेय के बुलाने पर वह लोग आयी थी। लड़कियों का सोमवार को कोर्ट में बयान कराया जायेगा। वहीं विवेक से पुलिस को कई जानकारियां मिली है। इस आधार पर एक महिला समेत तीन लोगों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version