शादी के पांच दिन पहले युवती का अपहरण, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश भदोही
Spread the love

भदोही (उप्र): 20 अप्रैल (ए)) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पुलिस ने एक दलित महिला को उसकी शादी से पांच दिन पहले कथित तौर पर अगवा करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव त्यागी ने बताया कि युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सुरियांवा थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव निवासी तेजू बिन्द, उसके पिता शेषधर और मां मेवाती बिन्द, शिवम् बिन्द, साहब लाल और रामनाथ बिंद समेत छह लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 (अपहरण), 351(3) (गंभीर आपराधिक धमकी), 352( शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (एससी/एसटी एक्ट) के तहत रविवार शाम मामला दर्ज किया।