Site icon Asian News Service

यूपी में 13 आईएएस एवं 20 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों का तबादला

Spread the love


लखनऊ, 29 जुलाई (ए)। यूपी की योगी सरकार में शुक्रवार सुबह पांच जिलों के डीएम समेत 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिये गए हैं। 20 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों को भी नई तैनाती मिली है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 13 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए तीन मंडलों में नये आयुक्त और पांच जिलों में नये जिलाधिकारियों की तैनाती की है।

शुक्रवार को मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, चित्रकूट, झांसी और प्रयागराज मंडल में नये आयुक्त तथा वाराणसी, कुशीनगर, उन्नाव, फतेहपुर और बलरामपुर में नये जिलाधिकारी तैनात किये गये हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजेंद्र प्रताप सिंह को आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल, वित्त विभाग के सचिव संजय कुमार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का प्रबंध निदेशक, प्रयागराज मंडल के आयुक्त संजय गोयल को झांसी मंडल का आयुक्त, वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को आयुक्त (प्रयागराज मंडल), कुशीनगर के जिलाधिकारी एस. राजलिंगम को वाराणसी का जिलाधिकारी, उन्नाव के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार को कुशीनगर जिलाधिकारी, फतेहपुर की जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे को जिलाधिकारी-उन्नाव, बलरामपुर की जिलाधिकारी श्रुति को फतेहपुर की जिलाधिकारी, कानपुर नगर के मुख्य विकास अधिकारी डाक्टर महेंद्र कुमार को जिलाधिकारी-बलरामपुर के पद पर तैनात किया गया है।

इसके अलावा अंबेडकरनगर के मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार को इसी पद पर कानपुर नगर भेजा गया है। मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी को परियोजना प्रशासक (ग्रेटर शारदा सहायक), वाणिज्य कर की अपर आयुक्त सुधा वर्मा को संयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग (उप्र) तथा जौनपुर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल को कानपुर नगर में इसी पद पर तैनाती दी गई है

पीसीएस अफसरों का तबादला-
पूजा अग्निहोत्री उप निदेशक पर्यटन
गौरव शुक्ला उप निदेशक बाल विकास 
नंदलाल सिंह संयुक्त आयुक्त ग्राम्य विकास
सचिन कुमार सिंह कुलसचिव एपीजी कलाम आजाद प्राविधिक विश्वविद्यालय
ऋतु पुनिया अपर जिलाधिकार प्रशासन बरेली
विजय कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन बदायूं
सर्वेश कुमार गुप्ता मुख्य राजस्व अधिकारी मिर्जापुर
राजीव पांडेय सचिव विकास प्राधिकरण मुरादाबाद
राकेश कुमार गुप्ता अपर जिलाधिकार श्रावस्ती
श्रीमति सुशीला अपर नगर आयुक्त आगरा
श्रीमति गरिमा सिंह सचिव विकास प्राधिकरण आगरा
केशव नाथ अपर जिलाधिकारी कानपुर देहात
राजेशकुमार मगर मजिस्ट्रेट बांदा
कुंवर पंकज अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रावस्ती
गौरव श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी देवरिया
सत्यप्रिय सिंह नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज
रजनीश राय उप भूमि व्यवस्था आयुक्त
सत्य प्रकाश सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी जौनपुर
वैभव मिश्रा अपर जिलाधिकारी मेरठ
अविनाश चंद्र मौर्य उप निदेशक मंडी परिषद

Exit mobile version