वाहन पर चट्टानें गिरने से 13 लोगों की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

शिमला: 24 जुलाई (ए/) हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में उदयपुर-पांगी मार्ग पर पहाड़ी से विशाल चट्टानें एक टैक्सी पर गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग बाल-बाल बच गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में छह महीने का एक शिशु भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि कुल्लू से किलाड़ जा रहे वाहन में 15 लोग सवार थे।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विशाल चट्टानें गिरने से टैक्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके पिछले हिस्से में आग लग गई. मौके पर मौजूद राहगीरों और सेना के जवानों ने आग बुझाने की कोशिश की।

प्रशासन ने बताया कि मृतकों में छह महीने का एक शिशु भी शामिल है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त और आग की लपटों से घिरा दिखाई दे रहा है।

भरमौर के विधायक जनक राज ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि वाहन में सवार 15 लोगों में से 13 की मौत हो गई, जबकि दो लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे।