लखनऊ, चार मई (ए)। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से रविवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 38 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन द्वारा जारी इस सूची में महराजगंज, देवरिया, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल, मऊ और प्रतापगढ़, जौनपुर जैसे महत्वपूर्ण जिलों के जिलाधिकारियों
डा. दिनेश चंद्र डीएम जौनपुर से विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, प्रवीण मिश्रा डीएम मऊ से विशेष सचिव समाज कल्याण तथा सचिव अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग, रमेश रंजन डीएम फिरोजाबाद से अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद बनाए गए हैं। दिव्या मित्तल डीएम देवरिया से विशेष सचिव राजस्व विभाग, चंद्र शेखर प्रतीक्षारत से विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संस्थान विभाग, नेहा जैन विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक तथा प्रबंध निदेशक यूपी डेस्को से प्रबंध निदेशक केस्को बनाई गई हैं।
समीर विशेष सचिव वित्त तथा रजिस्ट्रार चिट्स एवं सोसायटी से विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक तथा प्रबंध निदेशक यूपी डेस्को, सी इंदुमती विशेष सचिव चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक राज्य चीनी निगम से निदेशक महिला कल्याण उत्तर प्रदेश तथा प्रबंध निदेशक महिला कल्याण निगम बनाई गई हैं।
वंदना वर्मा निदेशक महिला कल्याण तथा प्रबंध निदेशक महिला कल्याण निगम से विशेष सचिव चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक राज्य चीनी निगम, राजेंद्र सिंह द्वितीय विशेष सचिव समाज कल्याण विभाग तथा सचिव उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज, प्रेम प्रकाश विशेष सचिव राजस्व विभाग से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज बनाए गए हैं। अंकुर कौशिक मुख्य कार्यपालक अधिकारी उप्र राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण से उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण, अवनीश सक्सेना सचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक बनाए गए हैं। हरिकेश चौरसिया विशेष सचिव आयुष से सचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, मदन सिंह गब्र्याल उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण से विशेष सचिव आयुष, सान्या छाबड़ा मुख्य विकास अधिकारी हरदोई से अपर आयुक्त राज्य कर कानपुर प्रथम, प्रफुल्ल कुमार शर्मा संयुक्त मजिस्ट्रेट रायबरेली से मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ बनाए गए हैं। नेहा ब्याडवाल संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन से मुख्य विकास अधिकारी हरदोई, आलोक प्रसाद संयुक्त मजिस्ट्रेट बहराइच से मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर बनाए गए हैं।
कुमार सौरभ संयुक्त मजिस्ट्रेट जौनपुर से मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद, दयानंद प्रसाद अपर मेलाधिकारी माघ मेला प्रयागराज से मुख्य विकास अधिकारी गोंडा, जुहेर बिन सगीर विशेष सचिव सामान्य प्रशासन से विशेष सचिव एनआईआर विभाग बनाए गए हैं। रिंकू सिंह राही संबद्ध राजस्व परिषद से संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन बनाए गए हैं।