गुवाहाटी: चार मई (ए)
असम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है।
असम जातीय परिषद के अध्यक्ष लुरिंज्योति गोगोई भी खोवांग में आगे हैं।
चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता प्रद्युत बोरदोलोई और भूपेन बोरा क्रमश: दिसपुर और बिहपुरिया विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए हैं।
रुझानों के अनुसार, सत्तारूढ़ भाजपा 17 विधानसभा क्षेत्रों में आगे है, जबकि कांग्रेस आठ सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग ने अभी तक आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं।
मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई, जिसमें सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई।